DDC के निर्देश पर NREP के कार्यपालक अभियंता दिवाकर चौधरी व BDO सीके सिंह ने DMFT फंड से बने 7 विकास योजनाओं का भौतिक सत्यापन करने की जानकारी सोमवार शाम 5 बजे सारठ प्रखंड में पत्रकारों को दिए और रिपोर्ट DDC को भेजने की बात कही।सत्यापन में खामियां के सवाल पर BDO ने बिरसा आम बागवानी व आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण करके लाभुक व सेविका को निर्देश देने की बात कही।