धमतरी: डुबान क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी, गंगरेल बांध में शुरू हुई वॉटर एंबुलेंस सेवा
जिले के दूरस्थ एवं डुबान प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। प्रशासन द्वारा गंगरेल बांध क्षेत्र में वॉटर एंबुलेंस सेवा की शुरुआत की गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बताया कि डुबान क्षेत्र के ग्रामीणों को अब तक स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती।