अररिया: सिसौना गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक युवक घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jun 16, 2026 अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के सिसौना गांव में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट कि घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से मंगलवार को दोपहर 2 बजे के करीब सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सक के देखरेख में गंभीर रूप से घायल युवक का इलाज किया जा रहा है। वहीं गम्भीर रूप से घायल युवक मोहम्मद समसाद बताएं जा रहे हैं।