धौलपुर: जिले में वन्यजीव गणना सफलतापूर्वक संपन्न हुई
वन विभाग, धौलपुर द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वन्यजीव गणना कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया गया। यह गणना जिले के समस्त वन क्षेत्रों, वन्यजीव अभयारण्यों एवं टाइगर रिजर्व क्षेत्र में कुल 57 निर्धारित वाटरहोल/गणना बिंदुओं पर की गई। गणना कार्य 1 मई को सायं 5 बजे प्रारंभ होकर 2 मई सायं 5 बजे तक निरंतर संचालित रहा। इस दौरान प्रशिक्ष