सिरदला: बाजार में छठ के पहले अर्घ्य को लेकर सुबह से उमड़ी भीड़, जबरदस्त खरीदारी रही
Sirdala, Nawada | Oct 27, 2025 लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले अर्घ्य को लेकर सोमवार की सुबह से ही सिरदला बाजार में खरीदारी का जबरदस्त माहौल देखने को मिला। व्रतियों और श्रद्धालुओं की भीड़ सुबह से ही बाजारों में उमड़ पड़ी। फल, फूल, बताशा, नारियल, सुप, कपड़े, और पूजा सामग्री की दुकानों पर भारी भीड़ रही। महिलाएं छठ पूजा के पारंपरिक सामग्री खरीदने में व्यस्त दिखीं। 12 pm