लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ का दूसरा दिन रविवार को पूरे श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। व्रतियों ने परंपरागत विधि-विधान से खरना पूजा संपन्न की। संध्या के समय व्रतियों ने स्नान कर गुड़-चावल की खीर, रोटी और दूध का भोग लगाकर पूजा-अर्चना की तथा प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे का निर्जला उपवास आरंभ किया। 8 pm