खंडवा नगर: 1500 जवानों के सुरक्षा घेरे में रहेगा ओंकारेश्वर ,18 जून को देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रही
राष्ट्रपति के इस महत्वपूर्ण दौरे को देखते हुए ओंकारेश्वर नगरी को पूरी तरह छावनी में तब्दील किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए करीब 1500 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवानों का विशेष बल तैनात रहेगा। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एसपी पिछले दो दिनों से खुद ओंकारेश्वर में डेरा डाले हुए हैं। जानकारी शनिवार दोपहर 1 बजे की है