हरदोई: डीएम एवं एसपी के निर्देशन में पुलिस ने टड़ियावां के कई स्कूलों में छात्राओं को सुरक्षा और आत्मरक्षा के तरीके सिखाए
Hardoi, Hardoi | Dec 12, 2024 डीएम एवं एसपी के निर्देशन में पुलिस ने टड़ियावां के कई स्कूलों में छात्राओं को सुरक्षा व आत्मरक्षा के तरीके सिखाये हैं। एसआई पूजा चौधरी के द्वारा टड़ियावां के पीएम सगरी राजकीय इंटर कॉलेज कस्तूरबा गांधी पब्लिक स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय व अनिल पब्लिक स्कूल समेत कई विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के तहत जागरूक किया गया।