किशनगंज: ऊनी हाईवे पर सड़क हादसे में कस्बाथाना निवासी व्यक्ति घायल
जानकारी गुरुवार सुबह 10 बजे मिली ऊनी हाईवे पर हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल ने अपनी पहचान कस्बाथाना निवासी लखन पुत्र जनवेद के रूप में बताई है। हादसे के बाद वह अधिक जानकारी देने में असमर्थ रहा। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल शाहबाद अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना कस्बाथाना पुलिस को दे दी गई है।