दमोह: कृषि उपज मंडी में किसान नेता से विवाद व लगे आरोपों का एसडीएम ने किया खंडन, कहा—किसानों की समस्या समाधान हमारी प्राथमिकता
Damoh, Damoh | Jun 4, 2026 दमोह सागर नाका कृषि उपज मंडी में तुलाई बंद होने से नाराज किसानों के चक्का जाम के बाद एसडीएम सौरभ गंदर्भ ने मौके पर पहुंचकर तुलाई व्यवस्था सुचारु कराने के निर्देश दिए थे। इस दौरान किसान नेता से फटकार और अपशब्दों के आरोप सामने आए, जिसे एसडीएम ने खंडन करते हुए कहा कि उन्होंने किसी के लिए अपशब्द नहीं कहे। किसानों की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है।