झालरापाटन: हॉर्टिकल्चर कॉलेज में हार्टफुलनेस प्रशिक्षण शुरू, कृषि विश्वविद्यालय कोटा के तत्वाधान में तीन दिवसीय शिविर का शुभारंभ
झालरापाटन स्थित उद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय हार्टफुलनेस प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर कृषि विश्वविद्यालय कोटा के छात्र कल्याण निदेशालय के तत्वाधान में आयोजित किया जा रहा है। शिविर के मुख्य अतिथि अधिष्ठाता डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में मानसिक संतुलन और आध्यात्मिक जागरूकता का समन्वय जीवन को सकारात्मक दिशा