बहराइच: हुजूरपुर रोड स्थित विद्यालय में साइबर क्राइम जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया गया जागरूक
हुजूरपुर रोड स्थित विद्यालय में मंगलवार को पुलिस की ओर से महिला सुरक्षा को लेकर वर्कशॉप,जागरूकता अभियान का आयोजन हुआ। जिसमें साइबर क्राइम और साइबर अपराध के बारे में छात्राओं को जागरूक किया गया। निरीक्षक संतोष कुमार अवस्थी ने कहा कि छात्राएं कहीं भी अगर किसी विषम परिस्थिति में है तो टोल फ्री नंबर 1930 डायल करें मौके पर पुलिस तुरंत पहुंचेगी। काफी लोग रहे मौजूद