अरवल: अरवल में रेलवे लाइन निर्माण को लेकर संघर्ष जारी, जनता की जोरदार मांग
Arwal, Arwal | Aug 19, 2025 आजादी के 79 साल बाद भी अरवल जिला रेलवे लाइन से वंचित है। पिछले 12 वर्षों से जनता के नेतृत्व में रेलवे संघर्ष समिति लगातार आंदोलनरत है। समिति के संयोजक मनोज सिंह यादव ने बताया कि जन आंदोलन और कई बार रेलवे जाम के बाद 2023 में सर्वे व डीपीआर तैयार कर 2025 में रेल भवन भेजा गया। सरकार ने 900 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं, लेकिन अभी तक कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है।