सहारनपुर: 14 अप्रैल को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, सुरक्षा के कड़े इंतजाम, जनपद में तैयारियां जोरों पर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को 213 किलोमीटर लंबे दिल्ली-देहरादून ग्रीन एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। दिल्ली अक्षरधाम से देहरादून का सफर अब करीब ढाई घंटे में पूरा होगा। कार्यक्रम को लेकर सोमवार सुबह 11:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार जनपद में तैयारियां जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर पहुंचकर स्थलों का निरीक्षण करेंगे।