शाहजहांपुर। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार को जिला पंचायत की नई चार मंजिला बिल्डिंग का भूमि पूजन कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। इस दौरान उन्होंने बताया कि करीब 13 करोड़ 64 लाख 84 हजार रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में आधुनिक कार्यालय व मीटिंग हॉल की व्यवस्था होगी।