मेराल: मेराल प्रखंड परिसर में विधायक प्रतिनिधि ने कार्यालय में सुनी लोगों की समस्याएं
मेराल प्रखंड परिसर में विधायक प्रतिनिधि ने अपने कार्यालय में कई लोगों के समस्याओं को सुना। सोमवार को मेराल प्रखण्ड के विधायक प्रतिनिधि लालमोहन ने कहा कि प्रखण्ड परिसर में अवस्थित अपने कार्यालय में प्रखण्ड के लोगों की समस्याओं को सुना गया। सभी समस्याओं से विधायक सतेंद्र नाथ तिवारी को अवगत कराया जाएगा। ताकि समस्याओं का जल्द निदान किया जाए।