डीग: डीग के विकास और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण पर कलेक्टर मयंक मनीष ने की बात
Deeg, Bharatpur | Jun 30, 2026 जिला कलेक्टर मयंक मनीष ने मंगलवार दोपहर करीब 1:00 बजे शहर की विभिन्न समस्याओं और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने ट्रैफिक जाम, ऐतिहासिक लक्ष्मण मंदिर और किले की खाई पर अतिक्रमण, जर्जर शीश महल, राम भवन तथा लोहा मंडी में जाम की समस्या सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर प्रशासन की आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया।