सूर्यपुरा: रत्नपट्टी और जमुआरा महादलित टोला से पुलिस ने 2200 लीटर अर्ध निर्मित महुआ शराब को किया विनष्ट
सूर्यपुरा पुलिस ने थाना क्षेत्र के दो गांव के महादलित टोला में छापेमारी कर 2200 लीटर अर्ध निर्मित महुआ शराब विनष्ट किया है। थानाध्यक्ष चंदन कुमार भगत ने रविवार 02 बजे बताया कि रतनपटी महादलित टोला से 1200 और जमुआरा महादलित टोला से 1000 लीटर कुल 2200 लीटर महुआ पास विनष्ट किया गया है।