मेरठ: सदर बाजार थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बच्चों को चरस और गांजा सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
Meerut, Meerut | May 18, 2026 एसएचओ अखिलेश कुमार मिश्रा के नेतृत्व में टीमें तैयार की गईं, जिन्होंने टंडेल मोहल्ले में एक के बाद एक कई घरों पर दबिश डाली। दो मकानों के अंदर से पुलिस ने पुड़िया बरामद कीं जिन्हें खोलकर देखा गया तो उनमें चरस व गांजा मौजूद था।8 किलो गांजा व 65 ग्राम चरस बरामद छापे के दौरान टीम ने मौके से करीब आठ किलोग्राम गांजा और तकरीबन 65 ग्राम चरस बरामद किया।