बेगूसराय: किसान रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम में बेगूसराय राज्य में प्रथम, ₹1.5 लाख का पुरस्कार मिला
बेगूसराय जिला प्रशासन और यहां के किसानों के के लिये ऐतिहासिक उपलब्धि रहा. जिला पदाधिकारी श्रीकान्त शास्त्री के कुशल नेतृत्व में बेगूसराय जिले ने पूरे बिहार में किसान रजिस्ट्री कार्य में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक नई मिसाल कायम की है. इस बात की जानकारी जनसंपर्क विभाग द्वारा गुरुवार की शाम 05:00 बजे मिली.