बड़ौद: मुख्य कार्यपालन अधिकारी पहुंचे बड़ोद, मनरेगा व अन्य योजनाओं से स्वीकृत निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, दिए निर्देश।
आगर जिले के बडौद के ग्राम सरंगाखेडी में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हरसिमरनप्रीत कौर, द्वारा जनपद पंचायत बडौद की ग्राम पंचायत सारंगाखेड़ी की महारुंडी की पहाड़ियों पर वृहद सीड वॉल एवं पोध रोपण के कार्यक्रम के पश्चात प्रगतिरत निर्माण कार्यो का ग्राम में निरीक्षण किया गया। इस दौरान साथ मे सीईओ जनपद जितेंद्रसिंह शेखर परियोजना अधिकारी मनीषसिंह मौजूद रहै।