बड़ौद: जिला मुख्यचिकित्सा अधिकारी एवं BMOने बड़ोद स्वास्थ्य केंद्रपर पल्सपोलियो अभियानका किया शुभारंभ,20हजार से अधिक का लक्ष्य।
आगर जिले के बड़ोद में आज रविवार को 23 जून से 25 जून के मध्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमें शून्य से 05 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।बडौद ब्लॉक स्तर पर 184 बूथों पर 20000 से अधिक बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। शुभारंभ जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनीष कुरील, BMO विवेक पुलैयाने किया है।