इटवा: पुलिस लाइन में सभी बैंक मैनेजर के साथ साइबर फ्रॉड और उससे बचाव, आपसी सहयोग के संबंध में गोष्ठी की गई, ASP ने दी जानकारी
अपर पुलिस अधीक्षक ने बैंक मैनेजरों को संबोधित करते हुए कहा कि साइबर फ्रॉड के अपराधियों को पकड़ने में बैंकों का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी संदिग्ध ट्रांजेक्शन पर विलंब न करते हुए तुरंत पुलिस को सूचित करें । साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार करें । सीसीटीवी/अलार्म सिस्टम की नियमित जांच करें । सभी ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया ।