मुरैना में मतदाता सूची कार्य में लापरवाही सामने आने पर जौरा विधानसभा क्षेत्र के चार बीएलओ को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शुभम शर्मा ने दीपेरा के नीलेश शर्मा,बलदेवपुरा के टीकाराम धाकड़, कोट-सिरथरा की माधुरी सिकरवार और खड़रिया पुरा की सुनीता शर्मा को 24 घंटे में स्पष्टीकरण देने तलब किया है।