फुलवरिया: बिरसा बथुआ के पास पशु तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 2 तस्कर गिरफ्तार, चालक फरार
फुकवारिया थाना क्षेत्र के बिरसा बथुआ के समीप मुख्य पथ पर बीते देर शाम पुलिस ने पशु तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मवेशी के साथ दो पशु तस्करों को गिरफ़्तार कर लिया। वहीं पिकअप चालक पिकअप लेकर फरार हो गया। रविवार की दोपहर एक बजे पुलिस के अनुसार गिरफ्तार पशु तस्कर श्रीपुर थाना क्षेत्र के घासी चक निवासी मुन्ना आलम और अहमद राजा बताए जा रहे है।