मुरादाबाद: छजलैट में ट्रैक्टर-ट्रॉली और टेंपो की भीषण भिड़ंत, ट्रेनिंग पर जा रहे होमगार्ड सहित 3 लोग घायल
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र में मंगलवार को तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में रजपुरा थाने में तैनात होमगार्ड होतीलाल शर्मा सहित तीन लोग घायल हो गए। होतीलाल मतलबपुर फायरिंग रेंज में ट्रेनिंग के लिए जा रहे थे। गंभीर रूप से घायल होमगार्ड को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने वाहन जब्त कर लिया है।