मुरादाबाद: संभल की जामा मस्जिद को सरकारी भूमि बताने पर भड़के पूर्व सपा सांसद डॉक्टर एसटी हसन, जैन बंधुओं पर अशांति फैलाने का आरोप
संभल की शाही जामा मस्जिद को डीएम द्वारा सरकारी भूमि पर बनी होना बताए जाने से भड़के सपा के पूर्व सांसद डॉ एसटी हसन ने कहा ये जैन बंधु जो है ये देश ले अशांति फैलाने का काम कर रहे है,वो सैकडो साल पुरानी मस्जिद है,जैसा डीएम ने कहा है,की ये शाही प्रोपर्टी थी,और स्टेट में विलय हो गया,यो ऐसे तो शाही प्रोपर्टी पर तो बहुत सारी बिल्डिंगे बनी हुई है।