मुरादाबाद: महापौर, कमिश्नर और नगर आयुक्त ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भेंट कर त्रिशूल संग्रहालय के उद्घाटन का निमंत्रण दिया
महापौर विनोद अग्रवाल, कमिश्नर आंजनेय सिंह और नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को इसका निमंत्रण दिया। रक्षा मंत्री ने नगर निगम के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद थीम पर आधारित कार्यों और नगर आयुक्त के समर्पण भाव की विशेष रूप से सराहना की। मंगलवार में 12:00 बजे मुलाकात दिल्ली में हुई है।