मुरादाबाद: पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अभियान चलाकर 6 हुड़दंगियों और 3 वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुरादाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में धारा 170/126/135 (BNSS) के तहत कटघर, छजलैट, भोजपुर और सोनकपुर से 06 व्यक्तियों को हिरासत में लिया। इसके अतिरिक्त, बिलारी और छजलैट पुलिस ने 03 वारंटियों को पकड़कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।