अररिया: अररिया में आयोजित जनता दरबार में 62 मामलों की हुई सुनवाई, डीएम ने त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Araria, Araria | Jun 19, 2026 बिहार सरकार के सात निश्चय 3.0 के अंतर्गत संचालित “सबका सम्मान-जीवन आसान” कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को अररिया समाहरणालय परिसर में जिला पदाधिकारी विनोद दूहन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए आम लोगों ने अपनी व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक समस्याओं से संबंधित आवेदन जिला पदाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए।