हजारीबाग में दिनदहाड़े चोरी हजारीबाग के ज्ञान ज्योति कॉलेज, PWD चौक के पास बीएड प्रवेश परीक्षा देने आए एक छात्र की बाइक की डिकी तोड़कर चोर पर्स, मोबाइल और घड़ी लेकर फरार हो गए। घटना परीक्षा के दौरान हुई। मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।