भिंड नगर: गौरी सरोवर पर दूसरे दिन भी नपा प्रशासन और राजस्व टीम ने किया सीमांकन,तटवर्ती क्षेत्र के लोगों की बढ़ी चिंता
भिंड शहर के गौरी सरोवर के तटवर्ती क्षेत्र में रहने वाले लोगों की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) के आदेश के पालन में नगर पालिका प्रशासन और राजस्व विभाग ने गुरुवार सुबह 11 बजे दूसरे दिन भी गौरी सरोवर के आसपास सीमांकन की कार्रवाई जारी रखी। यह कार्रवाई एसडीएम अखिलेश शर्मा के नेतृत्व में की गई।सीमांकन शुरू होने के बाद लोगो की चिंता बढ़ गई है