धनवार: ज़मीन विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडे चले, कई घायल
घोड़थम्भा ओपी क्षेत्र अंतर्गत एटोचांच गांव में जमीन विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया। वर्षों से चल रहे इस विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर एक पक्ष लंबे समय से मकान बनाकर रह रहा है। बुधवार को दूसरे पक्ष के कुछ लोग वहां पहुंचे और लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़ने का प्रयास किया।