महोबा: करहराकलां गांव में बच्चों के विवाद में घर में घुसकर महिला से मारपीट, लूट का आरोप
Mahoba, Mahoba | Jun 29, 2026 बच्चों के विवाद के बाद दबंगों पर घर में घुसकर महिला से मारपीट और लूटपाट का आरोप लगा है। पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर सोने के जेवर छीन लिए और 10 वर्षीय कृष्णकांत को भी अपने साथ ले गए। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस की कार्रवाई के बाद बच्चा सकुशल मिल गया। पीड़ित परिवार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।