कटिहार: सिरसा में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत, मृतक की पहचान नहीं हो पाई
शुक्रवार की सुबह 11 बजे मुफस्सिल पुलिस के द्वारा एक व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करने से अस्पताल पहुंचे थे। जिसकी सड़क हादसे में मौत हुई थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। वहीं शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया गया है।