चैनपुर: बकरीद पर कुर्बानी के लिए ले जाए जा रहे 18 मवेशी बरामद, शाहपुर का तस्कर गिरफ्तार
चैनपुर थाना क्षेत्र में बकरीद के मद्देनजर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 18 मवेशियों को बरामद किया एवं एक तस्कर को गिरफ्तार किया। तस्कर कुर्बानी के उद्देश्य से मवेशियों को ले जा रहा था। इसकी सूचना मिलते ही कार्रवाई की गयी। तस्कर को बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।