रामपुर: पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मंगलवार रात 9:00 बजे पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया, दिए आवश्यक निर्देश
Rampur, Rampur | Oct 16, 2024 पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र ने मंगलवार की रात्रि 9:00 पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां पर मौजूद पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों को व्यवस्थाएं व्यवस्थित बनाए रखने के लिए निर्देश दिए हैं। पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र अचानक कोतवाली सिविल लाइन क्षेत्र के पुलिस कंट्रोल रूम पहुंच गए जहां पर उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया ।