रामपुर: भोट कस्बा में तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक सवार भाई-बहन को मारी टक्कर, दोनों हुए घायल
Rampur, Rampur | Oct 15, 2024 थाना भोट क्षेत्र के कस्बा में एक तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक सवार बहन भाई को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना शाम 3:00 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बिलासपुर CHC बिलासपुर भेजा वहां के डॉक्टरों ने दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया, जहां पर दोनों का उपचार चल रहा है।