रामपुर: भोट कस्बा में संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाया, इलाज के दौरान जिला अस्पताल में हुई मौत
Rampur, Rampur | Oct 15, 2024 थाना भोट क्षेत्र के वोट कस्बा में संदिग्ध परिस्थितियों के दौरान एक व्यक्ति ने घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया इलाज के दौरान उनकी जिला अस्पताल में मौत हो गई घटना मंगलवार शाम 4 बजे की बताई जा रही है। परिवार के लोगों ने मृतक व्यक्ति के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। परिवार के लोग घटना को लेकर ज्यादा कुछ नहीं बता पा रहे हैं।