लाडपुरा: कोटा राजस्थान ट्रेड यूनियन के बैनर तले जेके फैक्ट्री के श्रमिको ने उचित मांग को लेकर जिला कलेक्ट्रेट पर दिया धरना
Ladpura, Kota | Jan 10, 2024 कोटा में बंद हो चुकी जेके फैक्ट्री में काम करने वाले श्रमिकों ने भुगतान की मांग को लेकर आज राजस्थान ट्रेड यूनियन केंद्र के बैनर तले जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और सरकार से श्रमिकों की तरफ ध्यान देने की मांग की है। श्रमिकों का कहना है कि कोर्ट के आदेश के बाद भी श्रमिको का भुगतान नहीं हो रहा है। करीब 6 हजार से अधिक श्रमिक बेरोजगार हो चुके है।