शिवहर: शिवहर में बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि, जिले के सभी तटबंध पूरी तरह से सुरक्षित
नेपाल की तराई इलाके में लगातार हो रही बारिश से शिवहर जिले के बागमती नदी के जलस्तर में वृद्धि हुई है. जलस्तर में वृद्धि पिछले 24 घंटे से लगातार जारी है. बागमती के कनीय अभियंता ने बताया है कि बागमती नदी डुब्बा धार का खतरे का निशान 61.28 मीटर है. वर्तमान में जलस्तर 59.01 मीटर पर बह रही है. जिले के सभी तटबंध सुरक्षित है. लगातार तटबंधों पर निगरानी रखी जा रही है।