डुमरांव: ट्रेन हादसे में दोनों हाथ कटे होने के बावजूद सोना को दीपक से हुआ प्यार, इंस्टाग्राम से शुरू हुई बातचीत शादी तक पहुंची
Dumraon, Buxar | Jun 25, 2026 कहते हैं कि सच्चा इश्क किसी भी सीमा, परिस्थिति या कमजोरी का मोहताज नहीं होता। जब प्यार सच्चा हो, तो वह हर मुश्किल को आसान बना देता है। ऐसी ही एक दिल छू लेने वाली कहानी बक्सर जिले के पुराना भोजपुर के रहने वाले दीपक कुमार और आगरा की आशु उर्फ सोना मोहरिया की है, जो आज लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।