देवेंद्रनगर: ककरहटा गांव के कुएं में गिरा सियार, डायल 112 ने सूझबूझ से सुरक्षित निकालकर जंगल में छोड़ा
देवेंद्रनगर डायल 112 में पदस्थ प्रधान आरक्षक केपी सिंह यादव से शनिवार सुबह लगभग 11 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ककरहटा में खेत में बने एक कुएं में सियार गिर गया था। बताया गया कि पानी की तलाश में भटकता हुआ सियार बीती रात कुएं में जा गिरा, जिसके बाद वह बाहर नहीं निकल पा रहा था।