हथुआ प्रखंड के सिगहा स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में विद्यालय का 8वां स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्थानीय मुखिया पूनम देवी एवं भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष शिवेंद्र पाठक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।