बाड़ी: बोलेरो की टक्कर से बैंड के गायक की दर्दनाक मौत, सोमवार रात बारात चढ़ाई के दौरान पुरा उलावटी गांव में हुआ हादसा
Bari, Dholpur | Apr 21, 2026 बाड़ी उपखंड के कंचनपुर थाना क्षेत्र स्थित पुरा उलावटी गांव में सोमवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। बारात चढ़ाई की तैयारी कर रहे एक बैंड के गायक को तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल गायक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मृतक की पहचान बाड़ी शहर के परदेसिया मोहल्ला गुमट बाड़ी निवासी 45 वर्षीय खुशी लाल पुत्र भगवंत कोली के रूप में हुई है। खु