गिरिडीह: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता वाहन रवाना, तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को किया जाएगा जागरूक
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला स्वास्थ्य समिति,के द्वारा तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को 11 बजे डीसी ऑफिस परिसर से विशेष जागरूकता अभियान के तहत जागरूकता वाहन को निकाला गया।वाहन जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं ग्रामीण में भ्रमण कर लोगों को तंबाकू सेवन से होने वाले स्वास्थ्य जोखिमों के प्रति जागरूक करेंगे