मुंगेर: दुकान की दीवार तोड़ने का विरोध करने पर दुकानदार पर हमला, सिर फोड़ा; सोने की चेन व नकदी लूटने का आरोप
Munger, Munger | Jun 26, 2026 मुंगेर के नयारामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी निवासी कैलाश प्रसाद गुप्ता ने थाना में आवेदन देकर चार लोगों पर मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित के अनुसार 25 जून की सुबह करीब नौ बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान मनिकांत गुप्ता, राहुल गुप्ता उर्फ गुड्डू, निर्मला देवी और गणेश गुप्ता उनकी दुकान के दक्षिणी हिस्से की दीवार क