ग्वालियर शहर में मंगलवार सुबह 7 बजे से 10 बजे तक कई इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। केंद्रीय संभाग के अंतर्गत दौलतगंज फीडर को दो भागों में विभक्त करने के तकनीकी कार्य के चलते यह शटडाउन लिया जाएगा। जिसकी जानकारी बिजली विभाग द्वारा सोमवार रात 9 बजे जारी की गई।