चंदौली जनपद की कंदवा थाना पुलिस को गुरुवार शाम एक और सफलता मिली है। थाना कंदवा पुलिस टीम ने शराब की दुकान लूट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त नईयर खान बिहार के कैमूर भभुआ जिले का निवासी है। अभियुक्त में अपने अन्य पांच साथियों के साथ मिलकर बीते 21 दिसंबर को लूट कांड की घटना को अंजाम दिया था जिसमें गिरफ्तारी हुई है।