हनुमानगढ़: जिले के नोहर में 2 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा के साथ एक युवक गिरफ्तार, एसपी नरेंद्र मीणा के निर्देशन में पुलिस की कार्रवाई
हनुमानगढ़ जिले के नोहर में पुलिस ने 2 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा सहित एक युवक को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई हनुमानगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक नरेंद्र मीणा के निर्देशन में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।